Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

टीकाकरण को लेकर बीएमओ डाॅ. गजेन्द्र ध्रुव ने लिया समीक्षा बैठक, आवश्यक दिशा निर्देश

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर जनपद पंचायत क्षमता भवन में एफआईपीव्ही टीकाकरण, मिजल्स रूबेला का प्रशिक्षण दिया गया एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। इस दौरान बीएमओ डाॅ गजेन्द्र ध्रुव ने मैनपुर विकासखण्ड के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सक, सेक्टर सुपरवाईजर, सीएचओ, आरएचओ को समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 01 जनवरी 2023 से एफआईपीव्ही की खुराक दी जानी है जिसके संबंध में विस्तार से बताया साथ ही कोविड सुरक्षा के इंतिजाम को लेकर चर्चा किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ गजेन्द्र ध्रुव, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी मुकेश साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक गणेश सोनी, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भावेश यादव, विकासखंड डाटा प्रबंधक पुष्पा कुर्रे, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीकांत साहू ,सनत कुंभकार, सेक्टर सुपरवाइजर किशन लाल दीवान ,यीशु लाल पटेल, सरस्वती मरावी, कविता नेताम तथा विकासखंड मैनपुर के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों के समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित थे।