Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जब कुएं से निकले 9 प्रवासी श्रमिकों के…

कुएं से निकले 9 प्रवासी श्रमिकों के शव
7 बंगाल और 2 बिहार के, वारंगल में मचा हड़कंप
हैदराबाद|तेलंगाना के वारंगल में जब हैरान कर देने वाली घटना सामने आई तो लोग दहशत में हैं, यहां एक कुएं से बच्चों और महिलाओं समेत 9 प्रवासी श्रमिकों के शव बरामद हुए हैं। मरने वाले सात श्रमिक बंगाल और दो बिहार के रहने वाले थे।

गीसुगोंडा मंडल के गोर्टेकुंटा इंडस्ट्रियल एरिया में बने एक कुएं के अंदर प्रवासी श्रमिकों के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव निकाले।  सभी श्रमिक वहां एक कोल्ड स्टोरेज में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद से उनकी आमदनी बंद हो गई थी। वे लोग परेशान थे। वे अपने-अपने गांव जाने जाने वाले थे लेकिन अचानक लापता हो गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *