Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर को ब्लड कैंसर, भावुक होकर बोले अनुपम खेर… उन्हें दिल और दुआओं में रखिए

New delhi. बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर एक प्रकार के ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। अनुपम खेर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि सोशल मीडिया के ज़रिए की और बताया कि किरण की सेहत अब कैसी है।

अनुपम ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया, जिसमें कहा गया- अफ़वाहों से किसी का भला नहीं होता, इसलिए सिकंदर और मैं आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण को मल्टीपल माएलोमा हुआ है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। अभी उनका इलाज चल रहा है और हमें यक़ीन है कि वो पहले ज़्यादा मजबूत होकर बाहर आएंगी। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं। वो हमेशा से जुझारू रही हैं और मुश्किलों से सीधे टकराती हैं। उन्हें कई लोग दिल से प्यार करते हैं। इसलिए प्यार भेजते रहिए। उन्हें दिल और दुआओं में रखिए। वो रिकवरी के रास्ते पर हैं। उन्हें प्यार और सहारा देने के लिए सभी का शुक्रिया।

बता दें, बुधवार को चंडीगढ़ में बीजेपी नेता अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण खेर की सेहत के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि वो पिछले कुछ वक़्त से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। इसलिए राजनीतिक गतिविधियों से दूर हैं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि किरण को ब्लड कैंसर हो गया है, जिसके बाद गुरुवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी पुष्टि की। इसकी जानकारी मिलते ही चाहने वालों ने मंदिर और मस्जिद में दुवाएं मांगना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *