Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ और बेटे अभिषेक को कोरोना … ICU

दोनों ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है

New Delhi/ Mumbai

बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को शनिवार शाम को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. 77 साल के अमिताभ को हल्का बुखार था. इसे देखते हुए उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वह पॉजिटिव आए. उनके साथ परिवार के बाकी सदस्यों का भी टेस्ट किया गया है. बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है.

अभिषेक बच्चन का टेस्ट शनिवार को किया गया था. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है. कोरोना वायरस के मरीजों की रफ्तार ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया है. इस बात की आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि कहीं देश दोबारा लॉकडाउन की तरफ तो नहीं जा रहा. क्योंकि देश के कई हिस्सों में वैसे भी अलग-अलग अवधि वाले लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है. चार दिनों के अंदर देश में सवा लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को दिल्ली में कोरोना की चुनौती और अब तक की स्थिति की समीक्षा की. संकेत हैं कि संक्रमण से ज्यादा प्रभावित राज्यों में लंबे लॉकडाउन पर मंथन चालू हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *