Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्रेकिंग न्यूज– कांग्रेस नेता के भतीजे की बंद सूटकेस में मिली लाश, आरोपियों ने हत्या कर राजधानी के कुएं में छिपाया शव

राजधानी के चंडी नगर स्थित कुएं में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है, wrs कॉलोनी, रायपुर के जतिन राय के रूप में युवक की पहचान की गई है, मृतक की उम्र 20 साल है। मृतक कांग्रेस के पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार का भतीजा था जो कि 9 फरवरी से लापता था। खमतराई थाना में गुम इंसान के नाम से रिपोर्ट दर्ज थी।

इसके पहले खम्हारडीह थाना पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थी, राजधानी में देर शाम बंद सूटकेस मेें एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। फिलहाल मौके पर खम्हारडीह पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है। आज शाम चंडी नगर के रहवासियों ने यहां स्थित एक कुएं में एक सूटकेस देखा था। इस सूटकेस से काफी बदबू आ रही थी, जिसके बाद इसकी सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *