Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्रेकिंग न्यूज… गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी अचानक पहुंचीं विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम बेहराडीह

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • ढ़ाई घंटे तक लगातार पैदल गांव के गौठान, आंगनबाड़ी, आश्रम, तालाब का किया निरीक्षण
  • कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा रहा सभी विभागों में हड़कंप

मैनपुर – गरियाबंद जिले के कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी आज शुक्रवार को सुबह लगभग 08:30 बजे ही मैनपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार आदिवासी ग्राम बेहराडीह पहुंचे।

कलेक्टर नम्रता गांधी के साथ जिला पंचायत गरियाबंद सीईओ रोक्तिमा यादव, वनमंडला अधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल, मैनपुर एसडीएम सुरज साहू तथा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अफसर एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचकर ग्राम बेहराडीह के विकास को लेकर कार्य योजना तैयार किया गया।

इस दौरान लगभग ढाई घंटे तक पैदल गांव के गौठान, नर्सरी, तालाब, स्कूल, आश्रम, आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर आवाश्यक निशा निर्देश कलेक्टर नम्रता गांधी ने दिया है। गरियाबंद कलेक्टर के औचक निरीक्षण से पूरे क्षेत्र के विभिन्न विभागों में हड़कंप मची रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *