Recent Posts

May 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्रेकिंग न्यूज… तेंदुआ के हमले से स्कूली छात्रा की मौत, मामला नगरी परिक्षेत्र के मुकुंदपुर घोटूपारा पहाड़ी का है

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव गरियाबंद

गरियाबंद -धमतरी जिले के नगरी मुकुंदपुर से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है एक स्कूली छात्रा के ऊपर तेंदुआ ने मामला कर मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए ने एक बार फिर एक छात्रा की जान ले ली है. लकड़ी बीनने गई 13 साल की छात्रा पर घात लगाये तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना तड़के सुबह 9:30 बजे की बताया जा रही है.

मामला नगरी रेंज के मुकुंदपुर घोटुपारा पहाड़ी का है. आज सुबह 7वीं कक्षा की छात्रा घर के लिए जलाऊ लकड़ी लाने के लिए पहाड़ी पर गई हुई थी। इस दौरान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीँ इस मामले में नगरी रेंजर जीएस परमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। बच्ची के शव का पंचनामा किया जा रहा है।

बता दे कि मुकुंदपुर पहाड़ी पर ही कुछ महीने पहले ही तेंदुआ ने एक और मासूम की जान ले ली थी, जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़कर टाईगर रिज़र्व इलाके के सुरक्षित स्थान पर छोड़ा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *