Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिजली ट्रांसफार्मर मैनपुर के खुले सर्किट बाक्स में करंट आने से बछड़े की मौत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के हृदय स्थल देना बैंक ग्राम पंचायत के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के खुले सर्किट बाक्स के चपेट में आने से आज मंगलवार को एक बछड़े की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

ज्ञात हो कि मैनपुर नगर के इस बिजली के ट्रांसफार्मर में वर्षो से खुले सर्किट है जिसकी कई बार शिकायत नगरवासियों ने करते हुए सर्किट बाक्स लगाने की मांग कर थक चुके है लेकिन बिजली विभाग द्वारा अब तक ध्यान नहीं देने से आज एक बछड़े की मौत हो गई।