Recent Posts

June 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

CBSE 10वी व 12वी के एग्जाम में हो सकती है देरी, कुछ दिनों में एग्जाम डेट आने की तैयारी

  • प्रकाश झा, बिलासपुर

कोरोना ने देश दुनिया का हाल बेहाल कर रखा है। पिछले 8 महीने से स्कूल खुल नहीं पाए हैं। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और गुजरात ने अपनी बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है. अब अभिभावक और स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) नई तारीखों का ऐलान कर सकता है, जो तय तारीखों से लेट हो सकती हैं. 

कोरोना के चलते देश भर में लॉकडाउन के कारण बीते आठ माह से स्कूल कॉलेज बंद है. बच्‍चों की ऑनलाइन क्‍लास जारी हैं. ऐसे में एक बार फिर बोर्ड परीक्षाएं सिर पर आ गई हैं. बीते माह CBSE ने संकेत दिया था कि बोर्ड परीक्षाएं 45 से 60 दिनों के लिए टाली जा सकती हैं. माना जा रहा है कि दो प्रमुख केंद्रीय बोर्ड CBSE और CISCE जल्द ही पेपर टालने के बारे में घोषणा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *