Recent Posts

April 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

रेड क्राॅस सोसाईटी के माध्यम से दी गई आर्थिक सहायता राशि
बलरामपुर – वाड्रफनगर निवासी कमाल चंद देवांगन की 04 वर्षीय पुत्री आकृति देवांगन थैलेसीमिया नामक रोग सेे पीड़ित है। ज्ञात है कि थैलेसीमिया नामक रोग का संबंध आनुवांशिक रक्त विकार से है, जिससे पीड़ित व्यक्ति के शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। कमाल चंद देवांगन द्वारा कलेक्टर संजीव कुमार झा को आवेदन प्रस्तुत कर स्थिति से अवगत कराया गया था। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें तत्काल सहायता देने को कहा था। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डाॅ. आर.के. त्रिपाठी के द्वारा रेड क्राॅस सोसाईटी के माध्यम से कमाल चंद देवांगन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *