Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राजमाता देवेंद्र कुमारी को श्रद्धांजलि देने पीएल पुनिया के साथ मंत्री पहुंचे सरगुजा पैलेस

मनीष शर्मा

अंबिकापुर/राजमाता देवेंद्र कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने गुरुवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास सरगुजा पैलेस पहुंचे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर पीएल पुनिया के साथ मौजूद मंत्रियों ने स्व. राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किए। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *