Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज 14 नवम्बर को धवलपुर पहुंचेंगे 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एंव छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 14 नवम्बर दिन मंगलवार को बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन को लेकर प्रोटोकाल जारी किया गया है। प्रोटोकाल के अनुसार दोपहर 12 बजे बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर में हेलीकाप्टर के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहुचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के बिन्द्रानवागढ आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है ।