Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा – संतोष यादव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष संतोष यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ राज्य को नई पहचान मिली है तो छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

श्री यादव ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण कर सौगात दिया उनके सपनों का छत्तीसगढ़ आज आत्मनिर्भर और सशक्त बन रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में पुनः डबल इंजन की सरकार को सशक्त बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य सर्वांगीण विकास की नई कहानी लिख रही है।