Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिन्द्रानवागढ़ में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया लोकार्पण

शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 22 किलोमीटर दुर ग्राम बिन्द्रानवागढ़ में लगभग 2 करोड 50 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित पुलिस चौकी का मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आज मंगलवार को लोकार्पण किया, नए चौकी भवन में सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचक कक्ष, रिकॉर्ड रूम ,शस्त्र रूम ,मीटिंग हॉल ,पुरुष बंदी ग्रृह ,महिला बंदी ग्रृह,चाइल्ड हेल्प डेस्क , कंप्यूटर कक्ष, स्टोर रूम ,महिला कक्ष, महिला अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था हेतु कक्ष बनाये गये हैं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू, गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले एंव अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।