Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया न्यौता

  • रायपुर, 22 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान सांसद श्री राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता दिया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

राज्योत्सव के अंतर्गत ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 19 लाख किसानोें को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *