Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद के फेमस पान सेंटर में अचानक रुके और पान का स्वाद लिया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। गरियाबंद के जीवन लाल देवांगन ने अपने पान सेंटर आने का कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न्योता दिया था जिसे आज मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पान दुकान में बैठकर श्री देवांगन और उनके परिवार से आत्मीय बातचीत की।

उन्होंने कहा कि मुझे पुराने दिन आ गए ,जब इस तरफ आना होता तो जरूर आपके यहाँ पान खाता।श्री देवांगन विभिन्न प्रकार के पान बनाकर खिलाते हैं। जनकी यह विशिष्ट शैली के कारण अनेकों प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे गए हैं।