Recent Posts

April 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मौसम बेरुखी के चलते CM भूपेश बघेल का आज दौरा कार्यक्रम रद्द

बलौदाबाजार और मुंगेली जिले का था दौरा

मनीष शर्मा,8085657778
बिलासपुर
,मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 7 फऱवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली दौरा का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 7 फरवरी को बलौदाबाजार और मुंगेली जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे।

श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर एक बजे बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा पहुंचने वाले थे। वहां सदगुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल होने वाले थे।
श्री बघेल अपरान्ह 2.45 बजे मुंगेली जिले के मदकू द्वीप बैतलपुर पहुंचने वाले थे और वहां छत्तीसगढ़ मसीही मेला में शामिल होने के बाद शाम 4.40 बजे रायपुर लौटे का कार्यक्रम तय था। लेकिन प्रदेश में बेमौसम की बेरुखी,बारिश होने के कारण यहां मौसम खराब हो गया और निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *