Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की बजट गांव, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के विकास के लिए समर्पित – मोहना नेताम 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने इसे एक दूरदृष्टि वाला बजट निरूपित किया है।

उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिक्षा के विकास के लिए जिस तरह से प्रावधान किए गए हैं। उससे युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे उसके साथ ही साथ कृषि और स्वास्थ्य के लिए किए गए प्रावधान सरकार की दूरगामी सोच को दर्शाता है। श्रीमती नेताम ने कहा इस बजट में गांव गरीब किसान मजदूर और महिलाओं के उन्नति के लिए बहुत ज्यादा जोर दिया गया है।