Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री ने अभियंता दिवस पर दी शुभकामनाएं

  • रायपुर, 14 सितम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में उन्होंनेे कहा कि भारत के महान इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की स्मृति में हम उनके जन्मदिन 15 सितम्बर को अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं।

उन्हें आधुनिक भारत के विश्वकर्मा के रूप में बड़े सम्मान के साथ याद किया जाता है। सर विश्वैश्वरैया ने अपनी असाधारण दृष्टि और प्रतिभा से भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। दक्षिण भारत के कर्नाटक को एक विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। मैसूर में कृष्णा राज सागर बांध सहित अनेक बांधों के निर्माण और कई उद्योगों की स्थापना में उन्होंने अपनी उत्कृष्ठ तकनीकी कुशलता से नये मापदण्ड स्थापित किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र और राज्य के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। अपने कार्य के प्रति सर विश्वेश्वरैया की निष्ठा और समर्पण सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। उन्होंनेे अभियंताओं से सर विश्वेश्वरैया के आदर्शों और कार्यों से प्रेरणा लेकर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *