आश्रम छात्रावास में सर्दी-बुखार से जूझ रहे बच्चे, चिरायु टीम ने लगाया शिविर
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के आश्रम छात्रवासों में पढ़ाई करने वाले बच्चे इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार और तो और खुजली जैसे बीमारियों से बेहद परेशान है प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अस्पताल ईलाज के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के चिरायु टीम द्वारा लगातार आश्रम छात्रवासों में पहुंचकर शिविर लगाकर बच्चों का उपचार किया जा रहा है।
मैनपुर से 08 किलोमीटर दूर बेहराडीह में आज चिरायु दल द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. रीमा आनंद द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे दवा वितरण किया गया। डॉ. रीमा आनंद ने बताया कि अधिकांश बच्चे खुजली के बीमारी से परेशान है, बच्चों को साफ-सफाई के साथ ही आश्रम की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
