Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत विजयपुर गांव में चलाया गया स्वच्छ्ता अभियान

ग्राम- विजयपुर सहित आस-पास के गाँव के युवा साथिओं द्वारा एक वृहद स्वच्छ्ता अभियान चलाया जा है। इसका मुख्य उद्देश्य पालीथीन या प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना/ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हो इसका प्रचार प्रसार करना तथा लोगों को इसके प्रति प्रेरित करना साथ गंदगी मुक्त विजयपुर के तहत स्वच्छ्ता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित करना।


इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा साथी जुड़ रहें है और अभियान को सफल बना रहे हैं। लगातार हर सप्ताह के रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक 2 घण्टे का यह स्वच्छ्ता अभियान चलता है। इस तरह पुरे मंदिर परिशर को प्लास्टिक मुक्त किआ जा रहा है साथ ही डस्टबिन की व्यवस्था भी किआ गया है ताकि कचड़ा डस्टबिन में डाल सकें और गंदगी न फैले। आगे यह अभियान और भी आस-पास के गांवों में किआ जायेगा और लोगो को स्वच्छ्ता के प्रति प्रेरित किआ जायेगा।


इस स्वच्छ्ता अभियान में मुख्य रूप से संतोष कश्यप जी ज.प.दिनेश साहू,जगदीश कश्यप,अंकित मिश्रा सुनील साहू नितिन तिवारी मदन कश्यप,रवि कांत ,सतीश, संजय ओम प्रकाश ,योगेन्द्र कश्यप एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *