Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश

गरियाबंद । कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थित विभिन्न विभागीय शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई शाखा, उद्योग, श्रम विभाग, निर्वाचन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, आबकारी शाखा, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, खनिज शाखा आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने ठीक दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान गायन पश्चात शाखाओं में जाकर कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा ने नस्तियों के व्यवस्थित संधारण, शाखा के बाहर अधिकारी कर्मचारियों की सूची चस्पा करने एवं कार्यालय की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यालयीन स्टॉफ को समय पर कार्यालय आने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े, इसलिए सभी कार्य समय सीमा में संपादित किया जाए। उन्होंने कहा की सभी शासकीय सेवक आम लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों के निदान के लिए संवेदनशील, तत्पर और सक्रिय होकर आवश्यक कार्यवाही करे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।