Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कलेक्टर व सीईओ ने किया मैनपुर में इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण

  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा आज अचानक मैनपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे । उन्होंने यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। यहाँ राज्य शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए भवन का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यहां कक्षा 9 वी से 12 वी तक सुबह पाली में शाला संचालित होगा।

इस दौरान स्कूल परिसर में पुराने भवन को लैब और लाइब्रेरी के लिये तैयार करने के निर्देश प्राचार्य को दिये। परिसर का अवलोकन करते हुए साफ सफाई, और अलग अलग साइज़ के चबूतरा बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्राचार्य अनीश फातिमा को आवश्यक तैयारी और संसाधनों के लिए जिला पंचायत सीईओ से सतत मार्गदर्शन लेने कहा है । इस दौरान विभिन्न कक्षो का अवलोकन किया गया। तहसीलदार, ग्राम पंचायत के सरपंच, एवं स्कूल के स्टाफ मौजूद थे ।

1 thought on “कलेक्टर व सीईओ ने किया मैनपुर में इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण

  1. Hello! Do you know if they make any plugins to assist with SEO? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good success. If you know of any please share. Thank you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *