Recent Posts

March 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अब छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी खोलने का फैसला कलेक्टर पर

  • Bilaspur/Raipur

कोरोना संक्रमण एवं उसकी रोकथाम को लेकर हो रही समीक्षा बैठक खत्म हो गई है, बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं। समीक्षा बैठक में फिलहाल लॉकडाउन लगाने पर निर्णय नहीं लिया गया है। आंगनबाड़ी खोलने का फैसला कलेक्टर पर छोड़ दिया गया है। आज हुए फैसलों के मुताबिक अब प्रदेश के अस्पतालों में बेड की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीजों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।

कोरोना और अन्य बीमारी से मौतों की जानकारी अलग—अलग देने का फैसला भी बैठक में लिया गया है

इसके अलावा कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को भी मुफ्त दवाईयां दी जाएंगी। वहीं आंगनबाड़ी खोले जाने पर भी चर्चा हुई। जिसमें 7 सितंबर से खुलने जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जिलों के कलेक्टर अंतिम निर्णय लेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को खोले जाने की बाध्यता नहीं रहेगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर, कमिश्नर, चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर चर्चा की है,और प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *