Recent Posts

June 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कलेक्टर ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

  • गोलू कैवर्त, बलौदाबाजार

कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर उन्हें सादर नमन किया है। श्री जैन ने जिला कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपिता की सपनों के अनुरूप अपना कर्तव्य एवं दायित्व निभाने का आव्हान किया। कलेक्टर ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। इस अवसर पर एसडीएम श्री देवेश कुमार ध्रुव सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *