Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

  • शेख़ हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज सवेरे 8 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्री मलिक ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.आर. चौरसिया, एसडीएम श्री विश्वदीप, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, पूजा बंसल सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।