Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिलाधीश सुनील कुमार जैन स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

संयुक्त जिला कार्यालय भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारत वासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली । उन्होंने सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यपालन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दिक़ी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री अरविंद पांडेय ने भी पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *