Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बैंकिंग के व्यावसायिक प्रशिक्षक के द्वारा मोहल्ला क्लास का संचालन

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – गतवर्ष और इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सभी विद्यालय बन्द होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर में लक्ष्य जॉब एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) विषय का कोविड-19 के नियमो एवं छात्रों के पालको से सहमति लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षक – चंद्रिका शंकर साहू द्वारा मोहल्ला कक्षाओ का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

साथ ही छात्र-छात्राओं का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें ऑनलाइन पढ़ाया भी जा रहा है। ऑनलाइन कक्षा एवं मोहल्ला कक्षाओ को लेकर छात्र एवं छात्राये बहुत उत्साहित है। ऑनलाइन एवं मोहल्ला कक्षाओ का संचालन प्राचार्य श्री विजय कुमार साहू के आदेशानुसार सुचारू रूप से किया जा रहा है।

1 thought on “बैंकिंग के व्यावसायिक प्रशिक्षक के द्वारा मोहल्ला क्लास का संचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *