Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

खिलाड़ियों को ट्रेकशूट भेंट कर दी बधाई और जीत बढ़ाया हौसला

  • विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने पावर वेट लिफ्टिंग के खिलाड़ियों से मिले

भिलाई। सेक्टर 5 विधायक कार्यालय में गुरूवार को पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी विधायक प्रतिनिधि एकांश बछोर से मिलने पहुंचे। जहां विधायक प्रतिनिधि एकांश बछोर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खेल में जीत हासिल कर भिलाई का नाम रौशन करने के लिए उत्साहवर्धन किया और सभी खिलाड़ियों को ट्रेकशूट भेंट किया।

कोच प्रीतपाल तांड़ी ने बताया कि सेक्टर 6 काली बाड़ी में खेल प्रतियोगिता होने वाली है। इससे पहले भिलाई के पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी विधायक कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक प्रतिनिधि ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने कहा कि आप सब हमारे भिलाई की शान है। आप सब को जमकर खेलना है और जीत हासिल करना है। सभी खिलाड़ियों को ट्रेकशूट देकर और पुष्प गुच्छ से सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मैनेजर दूरयोधन राव नेशनल बाडी बिल्डर सहित खिलाड़ी मनप्रीत कौर, नूतन, तुलसीदास, पुनकुमार आदि खिलाड़ी सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *