Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू राजीव गांधी जयंती में शामिल होने पहुंचेंगे कुल्हाडीघाट

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – 20 अगस्त दिन गुरूवार देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किलोमीटर दुर राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू पहुंचेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की जयंती मैनपुर नगर व पुरे क्षेत्र में मनाई जायेगी। राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट में राजीव गांधी जंयती के अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। श्री ध्रुव ने सभी ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल एंव सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *