Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गौठान के नाम पर कांग्रेस सरकार जमकर कर रही है भ्रष्टाचार – योगेश शर्मा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । भाजपा के गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार द्वारा जो वायदा किया गया था उसे पूरा नही किया बल्कि प्रदेश में शराब घोटाला, सड़क घोटाला और अब गौठान के नाम पर बड़ी घोटाला सामने आई है। गौठानो में एक भी गाय नही है और तो और मवेशियो के लिए चारा, पानी की भी व्यवस्था नही है क्षेत्र के गौठानो में गोबर खरीदी भी नहीं हो रही है। वर्मी कम्पोस्ट खाद में गोबर और मिट्टी मिला हुआ है जिसे किसानों को अधिक दामो पर लेने को मजबूर किया जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा चलबो गौठान खोलबो पोल की तर्ज में सभी गौठानो में जाकर भूपेश सरकार का पोल खोल अभियान चलाया जा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर नरेन्द्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी नीतियो और उपलब्धियो को आम जनता तक पहुंचा रहे है केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को रोकने का कार्य किया जा रहा है।