Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस के लोकसभा पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच गरियाबंद पहुंचे, दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है लोकसभा पर्यवेक्षक मनमोहन कटोच गरियाबंद पहुंचे तो बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पद के दावेदारों ने जमकर नारेबाजी कर शक्ति प्रदर्शन करते हुए उनका स्वागत किया इस दौरान लोकसभा पर्यवेक्षक मनमोहन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी को जीतने का संकल्प लेकर यहां से जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार सभी वर्गों की विकास के लिए जो कार्य कर रही है। उन योजनाओं को कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंच कर लोगों के बीच पहुंचाए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गरियाबद हफीज खान जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू,नीरज ठाकुर,हेमसिंह नेगी, तपेश्वर ठाकुर, प्रेमसाय जगत, धनसिंह मरकाम,,अमित मिरी , पंकज मांझी,नेहाल नेताम, तनवीर राजपूत,हरिश्वर पटेल, गुंजेश कपिल, शाहिद मेमन,देवा राजपूत,अल्तमस खान, सहित बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा एवं गरियाबद जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।