Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का गरियाबंद में आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का आज रविवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिचिया आगमन हो रहा है । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज रविवार को दोपहर 12 .30 बजे जैसे ही जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे तिरंगा चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया।

इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष जनक ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस गरियाबंद अध्यक्ष हाफिज खान, युवा जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, अमित मिरी, अमृत पटेल,गेन्दु यादव, नरेंद्र देवांगन, युगल पांडे, नंदनी,अवध राम यादव, नेपाल यादव, नंदकिशोर पटेल,खलेन्द पटेल,कैशु सिन्हा, चित्रांश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,