Recent Posts

April 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के नेयाल सिंह नेताम एवं रोशन राठौर को महामंत्री नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा नया कार्यकारणी घोषित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू के अनुशंसा पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कार्यालय प्रशासन नेयाल सिंह नेताम एंव महामंत्री रोशन राठौर ग्राम फरसरा को नियुक्त किया गया है।

महामंत्री बनने पर नेयाल नेताम और रोशन राठौर को कांग्रेस नेता रामकृष्ण ध्रुव, रामसिंह नागेश, खेदू नेगी, रामस्वरूप मरकाम, कैलाश नेताम, अशोक दुबे, जाकीर रजा, बनसिंह सोरी, मनोज मिश्रा, सुन्दर कपील, जगदीश जगत, डोमार साहू, गजेन्द्र यादव ने बधाई दी हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *