Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किया गरियाबंद जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का जोरदार स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय आगमन हुआ। इस दौरान सर्किट हाऊस में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमरजीत भगत को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जिला मिडिया प्रभारी अनीश सोलंकी, कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, तपेश्वर ठाकुर, मनोज मिश्रा, ललिता यादव, सरस्वती नेताम, भुमिलता यादव, तनवीर राजपुत, नेयाल नेताम व कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।