Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गाँधी जी के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है कांग्रेस का डोनेट फॉर देश अभियान : संजय नेताम

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • कांग्रेस नेता ने की कार्यकर्ताओं व समर्थकों से दान की अपील

गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता संजय नेताम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ऑनलाइन क्राउडफंडिंग पहल को लेकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों व शुभचिंतको से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138 वें स्थापना दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक दान करें तथा कांग्रेस के समृद्धिशाली इतिहास को आगे बढ़ाने में अपना सूक्ष्म सहयोग करें। उन्होंने इस अभियान को आजादी के दौरान गाँधी जी के तिलक स्वराज फंड अभियान से प्रेरित बताया व कहा कि 138 वें स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता व शुभचिंतक 138 रुपए,1380 रूपये,13800 रूपये या उससे अधिक अपनी यथाशक्ति गुणांक राशि दान कर सकते हैं। इसके लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी ऑनलाइन पोर्टल www.donateinc.in या आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट www.inc.in के माध्यम से की जा सकती है। इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता संजय नेताम ने स्वयं भी 13800 रूपये डोनेट किया। यह डोनेट प्रक्रिया 18 दिसंबर से शुरू होकर कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक जारी रहेगी।