Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

28 दिसम्बर को मैनपुर में कांग्रेस की स्थापना दिवस मनाई जायेगी

  • ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का किया अपील
  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस 28 दिसम्बर दिन सोमवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के तत्वाधान में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मनाई जाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ट कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को उक्त स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *