Recent Posts

March 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद एनसीसी एयर विंग द्वारा पहली बार आयोजित एरो मॉडलिंग शो देखने उमड़ी भीड़

  • आकाश में जहाजों के करतब से बताए वायु सेना के शौर्य
  • एयरक्राफ्ट टेक्नोलॉजी से भी कराया अवगत
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

देवभोग के स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्थित एन सीसी एयर विंग इकाई द्वारा यह आयोजन 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन रायपुर के सीओ विंग कमांडर विवेक कुमार साहू के नेतृत्व में किया गया। लड़ाकू विमानों के विभिन्न मॉडल लेकर पहुंचे सार्जेंट एस के धनोले , कॉरपोरल अर्जुन कुमार यादव, एयरोमॉडलिंग इंस्ट्रक्टर दीपक भुरले ने प्रशिक्षित तीन एसडी कैडेट के साथ एक के बाद एक मॉडलों का प्रदर्शन शुरू किया तो छात्रों ने इसका तालियों के गड़गड़ाहट के साथ खूब मजा उठाया।एयरविंग एनसीसी के सेकंड ऑफिसर गणेश सोनी (एएनओ ) ने कार्यक्रम का संचालन कर मॉडलों की बारीकी और आए अफसरों के उपलब्धियों को अवगत कराते रहे। अफसरों ने इवेंट रेडियो कंट्रोल मॉडल बैनर शो,कंट्रोल लाइन मॉडल डॉग फाइट, ड्रोन सर्किल रेक्टांगल पैटर्न एवं फिगर ऑफ 8, स्टैटिक मॉडल मिराज 2000 एवं यूएसए हेलीकॉप्टर का मॉडल पेश किया।उड़ान के साथ साथ तकनीकी जानकारी भी साझा किया।

विमान के मॉडल बनाने वाले केडेट्स से ने उपयुक्त उपकरण और उसके खासियत की जानकारी दी। वही अफसरों ने लड़ाकू विमानों के खासियत को एनसीसी छात्रों के अलावा मौजूद अन्य छात्रों और उपस्थित लोगों से साझा किया। संबोधन करते हुए कॉरपोरल अर्जुन कुमार ने कहा कि सीओ विवेक कुमार एनसीसी कैडेट्स रहे हैं,उनकी सोच है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र सेना के शौर्य को जाने,इतना ही नहीं उनमें देश भक्ति का जज्बा पैदा कर उन्हें डिफेंस सेक्टर के प्रति प्रेरित किया जाना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में एनसीसी सर्टिफिकेट की महत्ता की भी जानकारी अफसरों ने दिया है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा ऐतिहासिक दिन,छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए सहायक आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि सेजस में मौजूद एनसीसी इकाई क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सेजस समिति के अध्यक्ष सुशील यादव ने इसे छात्रों के सुनहरे भविष्य की वह सीढ़ी बताया जिसे हासिल कर पाना ग्रामीण क्षेत्र के लिए केवल सपना था। अतिथियों ने ऑफिसरों के प्रति कृतज्ञता जाहिर किया। इकाई की स्थापना में भरपूर मार्गदर्शन देने वाले एयर विंग सीओ विवेक कुमार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया वही स्थानीय केयर टेकर एवं में एनसीसी के सेकंड ऑफिसर गणेश सोनी व संस्था के प्राचार्य गिरीश बेहेरा के भगीरथ प्रयास के लिए जनप्रतिनिधियों ने भरे मंच से सराहना किया।आयोजन में स्कूल समिति कं अध्य्क्ष चंद्रशेखर सोनवानी,पार्षद गण के अलावा बीईओ देवनाथ बघेल समेत शिक्षा विभाग के प्राचार्य, शिक्षक और पालक गण मौजूद रहे।