Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रतनपुर बाईपास में मिली 2 महिलाओं की लाश क्षेत्र में।सनसनी

धार्मिक नगरी रतनपुर में आज सुबह 2 महिलाओं की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों महिलाएं बिलासपुर की रहने वाली है।
वहीं महिलाओं के लाश के आसपास टॉर्च ,बैग, कंबल और कुछ कपड़े भी बिखरे मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि इन महिलाओं का संबंध देह व्यापार से हो सकता है,वहीं दोहरी हत्या रतनपुर पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।देखा जा रहा है बाईपास रोड पर लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है।

इसके बावजूद भी रतनपुर पुलिस का इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश नही लगा पा रही हैं । जिसके कारण एक के बाद एक हत्या भी हो रही है फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है । मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *