Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गाज गिरने से मैनपुर में युवक की मौत

Death of a young man in Manpur due to fall

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 15 किलोमीटर दुर ग्राम घटौद चिंदाभाठा में मवेशी चराने जंगल गये युवक पर आकाशीय गाज गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जिसे मैनपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन देर शाम होने के कारण कल शनिवार को मृतक का पोस्टमार्डम हो पायेगा ।

Death of a young man in Manpur due to fall

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटौद चिंदाभाठा निवासी हुलेश कुमार विश्वकर्मा, पिता श्रीकुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतिदिन की तरह आज शुक्रवार को मवेशी चराने जंगल गया था और जंगल से वापस मवेशी चराकर लौट रहा था कि शाम 4:30 बजे के आसपास अचानक आकाशीय बिजली गाज युवक हुलेश कुमार विश्वकर्मा के उपर गिर जाने से उसकी मौत हो गई, जिसकी जानकारी ग्रामीणो के देने के बाद संजीवनी एक्सपे्रस 108 के माध्यम से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां उन्हे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *