Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भानी दीक्षित का निधन, मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । मैनपुर नगर के वरिष्ठ नागरिक भानी दीक्षित उम्र लगभग 45 वर्ष का आज शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से भानी दीक्षित बीमार चल रहे थे और उनके निधन के खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ज्ञात हो कि भानी दीक्षित बाल वीर गणेश उत्सव समिति मैनपुर के संरक्षक के साथ ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वह नगर में अनेक धार्मिक कार्यक्रमों में जहां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे काफी मृदु भाषी मिलनसार थे। आज उनके अंतिम यात्रा में बडी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हे श्रध्दाजंलि अर्पित किये।