Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

न्यायधानी बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मीडिया कर्मी की हुई मौत, मीडियाकर्मियों में शोक की लहर

  • बिलासपुर से प्रकाश झा

न्यायधानी बिलासपुर में कोरोना से आज सुबह जिला अस्पताल में एक मीडिया कर्मी की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश पटेल जी जिला अस्पताल के पास स्थित मीडिया संस्थान में कार्यरत थे. हाल ही में उन्हें पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई. जिले में मीडिया वर्ग में कोरोना से यह पहली मौत है.

कोरोना को लेकर डर दिनों तेजी से बढ़ रहा है. संक्रमण के शुरुआती दिनों में बिलासपुर को काफी सुरक्षित माना जा रहा था लेकिन पिछले कुछ महीनों में जिले का नाम प्रदेश के उन आधा दर्जन जिलों में शामिल हो गया है. जहां कोरोना का संक्रमण चरम पर है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट माने तो बिलासपुर , दुर्ग व राजनांदगांव में रायपुर से दोगुनी तेजी से संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर में अब तक 6000 से ज्यादा लोग पॉजिटिव मिले हैं, उनमें से 3112 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं. शेष 2917 लोगों का उपचार अब तक जारी है. वही जिले में इस वैश्विक बीमारी से अब तक 75 लोगों की मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *