Recent Posts

August 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम से गांवों की तस्वीर बदलेगी – डमरूधर पुजारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • ग्राम देहारगुडा में मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन

गरियाबंद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत 2047 को लक्ष्य रखते हुए विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण कानून लाया है जो नया कानून है। अब हर योग्य लाभार्थी को 125 दिनो की काम की गारंटी हर गांव हर घर तक विकास समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। यह ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण का एक हिस्सा है। उक्त बाते पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने मैनपुर तहसील मुख्यालय से 06 किमी दूर देहारगुड़ा में आयोजित भाजपा मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।

श्री डमरूधर पुजारी ने आगे कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है। चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर हो, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो राह है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री दिनेश सचदेव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, ग्राम पंचायत देहरगुड़ा के सरपंच महेश दिवान, पूर्व सरपंच देवन नेताम, उपसरपंच नीलकुवर बाई, धान उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष यमराज ओटी,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल साहू, रामजी साहू, हरिनाथ यादव, किशोर यदु, पूर्व मण्डल महामंत्री दिलीप साहू, सुहागा पड़े, मनोज निर्मलकर, कोमल सोनवानी, डाकेश्वर नेगी, ईश्वर नागेश पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने किया।अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा “विकसित भारत” के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं जैसे रोजगार, आजीविका, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।