Recent Posts

May 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंच़ रहे हैं श्रद्धालु

  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

मैनपुर -तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे माता शीतल के मंदिर में पूरे नगरवासियो व क्षेत्रवासियो द्वारा नवरात्र के पावन पर्व पर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना किया जा रहा है| जहां बड़ी संख्या मे प्रतिदिन श्रद्धालु भक्तगण पहुंचकर माता की पूजा अर्चना कर रहे है|

यहां इस वर्ष 83 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया है और रात मे माता सेवा के साथ जसगीत का भी आयोजन किया जा रहा है| पंडित नंदकुमार चौबे द्वारा विशेष पूजा अर्चना मंत्रोचारण के साथ करवाई जा रही है, पूरे मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे है|

इस दौरान ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच बलदेव राज ठाकुर, झाखर किशन नागेश, शारदा पटेल, चिंता कश्यप, पवन पटेल, डोमार पटेल, कांती पटेल, थानुराम पटेल, साकेत पटेल, हरिश्वर पटेल, आलोक गुप्ता, खन्ना रामटेके, दिलवर पटेल, विष्णु मानिकपुरी, मुरहा यादव, सोमारू राम, मनीष पटेल, रामनाथ यादव, गिरिश नागेश, हिमांशु रामटेके, आर्यन पटेल, धनेश्वर पटेल, संतोष पटेल, कुशल ध्रुव, दीपक यादव व मैनपुर नगर सहित क्षेत्रवासी बड़ी संख्या मे पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *