Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नव मातदाता सूची में नाम जोड़ने व अन्य संगठात्मक विषयों पर चर्चा

  • भाजपा जिला अध्यक्ष ने पोलिंग अध्यक्षों से की चर्चा
  • शिखा दास पिथौरा, महासमुंद 

पिथौरा। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने पिथौरा मंडल के डीघेपुर व बेरकेल पोलिंग बूथों में पोलिंग बूथ अध्यक्षों व बी एल ए 2 से मिलकर नव मातदाता सूची में नाम जोड़ने व अन्य संगठात्मक विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजपा जिला रूपकुमारी चौधरी ने कहा की नवमातदाओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। आप सब की जिम्मेदारी है की सबका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना गौतम, पटेल सूरजभान कुर्रे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।