Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन, फल एवं मिठाई का हुआ वितरण

बिलासपुर:स्व श्री कालिका प्रसाद पाठक के पुण्यतिथि के अवसर पर पुत्र शुभम पाठक (प्रिंस) संयुक्त सचिव ब्राह्मण युवा आयाम के सहयोग से ब्राह्मण युवा आयाम बिलासपुर द्वारा कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में भोजन, फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। ब्राह्मण युवा आयाम का हमेशा से प्रयास रहता है कि लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला सके एवं जरुरत मंद लोगो की सहायता की जा सके इसी कड़ी में बुजुर्गों के चेहरे में मुस्कान लाने एवं उनसे आशीर्वाद पाने हेतु वृद्धाश्रम गए जहाँ बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान आया वो बहुत ही अमूल्य था। आप सभी को विदित होगा की लॉकडाउन के दौरान भी ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा लगातार जरुरत मंद लोगो की सेवा किया जा रहा था जिसमे भोजन, सूखा राशन, मास्क एवं सेनेटाइजर का निःशुल्क वितरण किया जा रहा था।


ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा आज के इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से ब्राह्मण युवा आयाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योतिन्द्र उपाध्याय, रविन्द्र उपाध्याय, नविन पाठक , शुभम पाठक प्रिंस, अनुदर्श दिशु दुबे, हर्ष तिवारी, आकाश तिवारी, अभिषेक चौबे, महिला विंग से मुक्ता उपाध्याय, भाव्या शुक्ला, श्रद्धा दुबे, स्वर्णा गौरहा, सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *