Recent Posts

October 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कमार जनजाति के किसानों को कोदो, कुटकी, मूंग, फल्ली बीज का वितरण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुहामेटा में आज बुधवार को कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी एवं ग्राम पंचायत तुहामेटा के उपसरपंच श्रीमति धरमिन सोरी ने विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के किसानो को दलहन तिलहन, कोदो, फल्ली, मंूग, उड़द, तिल्ली बीज का वितरण कृषि विभाग द्वारा किया गया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से केमती बाई, गुरूवारू राम, गणेश, श्यामलाल, रामसाय, रामसिंग कमार, पनकुराम, गोवर्धन, बजारूराम, घांसीराम, रामजी, रामलाल, सुकदेव सहित बड़ी संख्या में कमार जनजाति के लोग उपस्थित थे।