Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धौराकोट में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 6 दिसम्बर को ग्रामीणों की मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदनों का किया जायेगा निराकरण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखण्ड के ग्राम धौराकोट में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 06 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम धौराकोट सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा।

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय हाई स्कूल परिसर धौराकोट में आयोजित किया जायेगा।