Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर शुक्रवार 1 अगस्त को

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । जिले के गरियाबंद विकासखण्ड के ग्राम धवलपुरडीह में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरुवार 01 अगस्त को सवेरे 10 बजे से किया जायेगा।

गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर धवलपुरडीह के सामुदायिक रंगमंच प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।