जिला पंचायत CEO की पत्नी की कोरोना से मौत, कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा में थी पदस्थ
- रामकृष्ण ध्रुव गरियाबंद
गरियाबंद। जिला कलेक्ट्रेट भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा की पत्नी थी। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने उनके निधन की पुष्टि की है।

सीएचएमओ श्री नवरत्न ने बताया कि करिश्मा कोरोना से संक्रमित थी और पिछले कई दिनों से रायपुर एम्स में भर्ती थी। आज सुबह उनका आकस्मिक निधन हो गया।
तहसीलदार करिश्मा दुबे वर्मा जिला पंचायत CEO चंद्रकांत वर्मा की पत्नी थी। उनके निधन पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

That is very interesting, You are an excessively professional blogger. I’ve joined your feed and stay up for in quest of extra of your wonderful post. Additionally, I have shared your website in my social networks!